बेंगलुरू, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में शानदार खेल दिखाते हुए बुधवार को दिल्ली एसर्स टीम ने मुंबई रॉकेट्स को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
अपने पहले दो मैच हारने के बाद एसर्स ने लगातार तीन मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं रॉकेट्स की यह दूसरी हार थी।
एसर्स ने अपना दिन का पहला मुकाबला गंवा दिया था। मिश्रित युगल में एसर्स की अक्षय देवाल्कर और अपर्णा बालान की जोड़ी को व्लादिमीर इवानोवा और कामिला रेटर जुल की जोड़ी ने 13-15, 11-15 से हारकर रॉकेट्स को 1-0 से आगे कर दिया।
रॉकेट्स ने रुथविका गड्डे को अपना ट्रम्प घोषित किया लेकिन वह एसर्स की पी.सी तुलसी से महिला एकल मुकाबले में 11-15, 15-5, 13-15 से हार गईं। इस हार से दिल्ली ने बढ़त बना ली और 1-0 से आगे हो गई।
नए नियम के मुताबिक ट्रम्प मैच जीतने वाली टीम को अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं और हारने वाली टीम के अंक काट लिए जाते हैं।
पुरुष एकल में एसर्स की तरफ से टॉमी सुगियातो ने एच.एस प्रनॉय को 15-8, 15-6 से हराकर एसर्स की बढ़त को दोगुना कर दिया।
पुरुष युगल में कून किन और टान बून हिओंग की जोड़ी ने व्लादिमीर और मथायस बोए को 11-15, 15-12, 15-10 से हराकर बढ़त को 3-0 कर दिया।
एसर्स के ट्रम्प चुने गए राजीव ओसेफे ने पुरुष एकल में आर.एम.वी गुरुसाई दत्त को 15-7, 15-10 से हारकर दो अंक हासिल किए।
एसर्स पांच अंक हासिल करने वाली पहली टीम है।
dharmpath.com dharmpath