पीबीएल-4 : अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स पर चेन्नई स्मैशर्स की धमाकेदार जीत

पुणे, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेन्नई स्मैशर्स ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन के मुकाबले में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स को 6-(-1) के अंतर से हरा दिया।

इस मैच में अहमदाबाद टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। वह अपना ट्रम्प मैच भी हार गई और इसी कारण उसका स्कोर शून्य में पहुंच गया। चेन्नई के लिए डब्ल्यूएफ चोंग ने सौरव वर्मा 8-15, 15-14, 15-9 से हराया।

इसके बाद मिश्रित युगल में सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चेन्नई के सी. एडकॉक और जी. एडकॉक के हाथों 15-14, 15-13 से हार मिली। स्कोर चेन्नई के पक्ष में 2-0 हो गया था।

तीसरा मुकाबला पुरुष एकल था और यह अहदाबाद के लिए ट्रम्प मैच था। इस में विक्टर एक्सेलसन का सामना राजीव ओसेफ से हुआ और राजीव यह मैच 15-12, 7-15, 15-13 से जीतने में सफल रहे। इस हार के बाद अहमदाबाद का स्कोर शून्य में पहुंच गया।

चौथा मैच चेन्नई के लिए ट्रम्प मैच था और एसजे ह्यून ने इस मैच में अहमदाबाद की क्रिस्टी गिल्मर को 15-11, 15-9 से हराते हुए अपनी टीम को दो अंक दिलाए।

अंतिम मैच पुरुष युगल था और इसमें अहमदाबाद के एलसीएच रेगीनाल्ड और रेंकीरेड्डी की जोड़ी को सी. एडकॉक और बीएस रेड्डी की जोड़ी ने 15-11, 15-12 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493