लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन पर्सनैलिटी स्पेंसर मैथ्यूज का कहना है कि पत्रकार पीर्यस मोर्गन पर उनका क्रश रहा है और उन्होंने अपने बेटे का नाम मोर्गन के नाम पर ही रखा है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मैथ्यूज ‘गुड मॉर्निग ब्रिटेन’ में बतौर गेस्ट पहुंचे थे और उन्होंने मोर्गन को लेकर अपनी दीवानगी यहां बताई।
सेंट बर्ट्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैथ्यूज ने मोर्गन से कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि मेरे दिल में तुम्हारे लिए खास जगह है पियर्स।”
जब मोर्गन ने कहा कि जीएमबी का नेशनल टेलीविजन अवॉर्ड नामांकन सिर्फ उनके बारे में हैं। इस पर मैथ्यूज ने मजाकिया लहजे में कहा कि वोग और उनके बेटे थियोडोर जिसके नाम का मतलब है ‘खुदा का तोहफा’ वास्तव में मोर्गन पर ही रखा था।
dharmpath.com dharmpath