पीसीबी को उम्मीद, पाकिस्तान का साथ देंगे आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड

लाहौर, 18 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) विश्व कप के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से पाकिस्तान दौरे को लेकर नए सिरे से बातचीत शुरू करेगा।

पीसीबी की कोशिश अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को बहाल करने की है और इस प्रयास में उसे उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड उसका साथ देंगे।

वहीं पीसीबी श्रीलंका और बांग्लादेश से भी आधिकारिक एफटीपी में शामिल किए गए इनके पाकिस्तान दौरे को लेकर भी बात करेगा। पीसीबी 26 मई को होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से इस मसले पर बात करेगा। एफटीपी के हिसाब से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को 2021 और 2022 में पाकिस्तान का दौर करना है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पीसीबी के महानिदेशक वसीम खान के हवाले से लिखा है, “ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन पाकिस्तान आ रहे हैं। वह विश्व कप के बाद दो-तीन महीने पाकिस्तान में रुकना चाहते हैं और अनुभव करना चाहते हैं कि यहां का माहौल कैसा है, क्योंकि हम 2021-2022 में उनकी टीम की मेजबानी करेंगे। हम इस मसले पर उनसे बात करना चाहते हैं। इसमें समय लगेगा, क्योंकि उन्होंने 13-14 वर्षो से पाकिस्तान का दौर नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “लेकिन वह पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर सकारात्मक हैं। वह हमारे स्टेडियम और हमारी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबर्टस भी पाकिस्तान आ सकते हैं।”

पाकिस्तान में 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से वहां कई वर्षो तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली गई है। बीते एक-दो साल में पीसीबी ने तमाम तरह के प्रयास किए लेकिन कोई भी बड़ा देश पाकिस्तान का दौर करने को तैयार नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493