पीसीबी ने उमर अकमल को इंग्लैंड से वापस बुलाया

लाहौर, 22 मई (आईएएनएस)। बीते दो दिनों में दो फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल किए गए उमर अकमल को इंग्लैंड से वापस बुला लिया है।

चयनकर्ता उमर अकमल की जगह उमर अमीन या हारिस सोहैल को टीम में शामिल करने पर चर्चा कर रहे हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान के हवाले से लिखा है, “वह (उमर अकमल) चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में दो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। चूंकि हमारी नीति है कि हम टीम में अनफिट खिलाड़ियों को नहीं लेते हैं, इसलिए हमने उन्हें वापस बुला लिया है।”

उन्होंने कहा, “हम उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को भेजेंगे। हमारे पास 25 मई की अंतिम तारिख है, इसलिए हमारे पास उनका विकल्प चुनने के लिए समय है।”

पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिए उमर अकमल को चुना नहीं गया था लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उनकी टीम में वापसी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493