‘पी.ओ.डब्ल्यू. बन्दी युद्ध के’ में नजर आएंगी कनिषा

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कनिषा मल्होत्रा जल्द ही निखिल आडवाणी के टीवी सीरीज ‘पी.ओ.डब्ल्यू. बन्दी युद्ध के’ में नजर आएंगी। वह ‘गुमराह’ और ‘ये हे मोहब्बतें’ आदि धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

कनिष्का इस शो में एक चैनल की न्यूज प्रोड्यूसर अन्नया के रूप में दिखाई देंगी। चैनल सीमा के आस-पास की गतिविधियां दिखाता है।

कनिषा ने अपने बयान में कहा, ” मैं अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित हूं, क्योंकि यह निखिल आडवाणी का शो है और ढेर सारे कलाकारों सहित फिल्म निर्देशकों के साथ काम करने का अनुभव पूरी तरह अलग होता है।”

स्टार प्लस के इस शो में पूरब कोहली, संध्या मृदुल, अमृता पुरी सत्यदीप दुबे और रसिका दुग्गल भी काम कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने बताया कि शो में उनका प्रवेश नाजनीन (संध्या) की खाना बनाने पर आधारित नई किताब से संबंधित खबर दिखाने के दौरान होता है।

इजराइल के टीवी शो ‘हातुफिम’ के भारतीय रूपातंरण ‘पी.ओ.डब्ल्यू. बन्दी युद्ध के’ में दो लापता सैनिकों की कहानी दिखाई गई है, जो 17 साल बाद घर लौटते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493