पुंज लायड को 348 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। विविध ईपीसी समूह पुंज लायड ने सोमवार को 348 करोड़ रुपये की दो निविदाएं प्राप्त करने की घोषणा की, जिसमें से एक मुंबई पोर्ट ट्रस्ट द्वारा पाइपलाइन निर्माण तथा दूसरा अडाणी समूह द्वारा टैंकेज बनाने की है।

कंपनी ने बताया, “कंपनी को अडाणी से मुंद्रा में एलपीजी टर्मिनल के लिए रेफ्रिजेटेड डबल वॉल स्टोरेज टैंक और माउंडेड बुलेट्स बनाने का 139 करोड़ रुपये का ठेका मिला है तथा मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से मुंबई हार्बर के जवाहर द्वीप में ‘फिफ्थ ऑयल (जे5) बर्थ’ ऑफशोर/ऑनशोर पाइपलाइन और टर्मिनल स्थापित करने का 209 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।”

कंपनी के निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पाइपलाइन तथा टैंकेज खंड) अतुल जैन ने बताया, “हमारी मुख्य क्षमता पाइपलाइन व टैंकेज का निर्माण करना है।”

जैन ने कहा कि फिफ्थ ऑयल बर्थ के निर्माण से मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, तेल कंपनियों के लिए कच्चे तेल की अतिरिक्त आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493