पुणे सिटी का ब्राजीलियाई मिडफील्डर कार्लोस के साथ करार

पुणे, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। एफसी पुणे सिटी ने शुक्रवार को ब्राजील के मिडफील्डर डिएगो कार्लोस के साथ करार की घोषणा की।

कार्लोस को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सीजन के लिए पुणे टीम में शामिल किया गया है।

पुणे टीम में कार्लोस के साथ-साथ ब्राजील के खिलाड़ी मार्सेलिन्हो और जोनाथन लुका भी शामिल हैं। इन तीनों से टीम की अटैकिंग रणनीति मजबूत होगी।

कार्लोस ने एक बयान में शुक्रवार को कहा, “मेरे फुटबाल करियर में यह नए अध्याय की शुरुआत है। मैंने इस लीग और पुणे टीम के बारे में कई चीजें सुनी हैं। अपनी देश के साथी खिलाड़ियों जोनाथन और मार्सेलिन्हो के साथ खेलना सबसे अच्छी बात होगी।”

कार्लोस ने फुटबाल में अपने करियर की शुरुआत दक्षिण अमेरिकी चैम्पियन क्लब फ्लामेंगो के साथ की थी। इसके बाद वह डुक्वे डे कासियास और कोरिंथियंस अलागोनाओ क्लब में शामिल हुए।

इसके बाद 2011 में कार्लोस ने रूस का रुख किया और वहां उन्होंने रूसी नेशनल लीग में निझनी नोवगोरोड क्लब का प्रतिनिधित्व किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493