सीएनएन के मुताबिक, पुतिन ने नगातो में आबे के साथ 90 मिनट की मुलाकात की। यह पिछले 11 वर्षो में जापान की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है।
दोनों नेताओं के बीच गुरुवार रात को हुई वार्ता में अर्थव्यवस्था एवं सुरक्षा प्रमुख मुद्दे रहे। जापान अर्थव्यवस्था की धीमी पड़ चुकी रफ्तार को बढ़ाना चाहता है, जबकि रूस ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों से बचने के लिए पूर्वी देशों का रुख किया है।
आबे ने पुतिन के साथ शुरुआती बैठक के बाद कहा कि दोनों नेताओं ने 71 वर्षो से चले आ रहे कुरिल द्वीप विवाद पर चर्चा की।
आबे ने कहा, “हमने शांति संधि से संबंधित मुद्दों और विशेष प्रणाली के तहत द्वीपों पर संयुक्त आर्थिक गतिविधियों की संभावनाओं को लेकर चर्चा की।”
आबे ने सीरिया में मानवीय सहायता के मुद्दों पर चिंता जताई और रूस से इसमें एक निर्णायक भूमिका निभाने को कहा।
अधिकारी के मुताबिक, पुतिन ने एक बार फिर सीरिया के बशर अल असद प्रशासन को सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।
dharmpath.com dharmpath