पुतिन के दौरे से संबंध सामान्य होंगे : तुर्की

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के निमंत्रण पर इस्तांबुल में 10 अक्टूबर को होने वाले 23वें विश्व ऊर्जा सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

बयान के मुताबिक, इस सम्मेलन से इतर दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे, जिसमें ऊर्जा सहयोग भी शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में तुर्की द्वारा एक रूसी युद्ध विमान को मार गिराए जाने के बाद यह पुतिन का पहला तुर्की दौरा होगा। इस घटना के बाद ही दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493