पुतिन ने खत्म की अंतरिक्ष एजेंसी (लीड-1)

क्रेमलिन की वेबसाइट में इसकी जानकारी दी गई है।

एजेंसी का काम अब उसी नाम (रॉसकॉसमोस) के साथ स्टेट कॉरपोरेशन करेगा, जिसकी स्थापना जुलाई में पुतिन के एक कानून के हस्ताक्षर के बाद हुई थी।

रॉस्कॉस्मोस स्टेट कॉरपोरेशन युनाइटेड रॉकेट तथा स्पेस कॉरपोरेशन का काम भी देखेगा और इस प्रकार यह शोध, विकास व बाह्य अंतरिक्ष का इस्तेमाल करने वाली अकेली एजेंसी होगी।

नव सृजित कॉरपोरेशन अंतरिक्ष संचालन का प्रबंधन करेगा और नियामक नियंत्रण का क्रियान्वयन करेगा।

रूसी अधिकारियों का मानना है कि नया संगठन संबंधित सरकारी व व्यापार संरचना को मजबूत करने में मदद करेगा, संचालन को आसान करेगा, कार्यविधि की निगरानी करेगा तथा उद्योग में मौजूदा समस्याओं का समाधान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493