पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को सराहा

सोची (रूस), 21 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान कहा कि रूस और भारत के रक्षा मंत्रालयों के करीबी सहयोग से दोनों देश के बीच उच्च रणनीतिक स्तर की साझेदारी बनी हुई है।

समाचार एजेंसी तास ने पुतिन के हवाले से कहा, “हमारे रक्षा मंत्रालय एक-दूसरे के साथ काफी करीबी संपर्क और सहयोग बनाए रखते हैं। यह दोनों देश के बीच एक उच्चस्तरीय रणनीतिक साझेदारी के बारे में बताता है।”

रूसी नेता ने संयुक्त राष्ट्रसंघ, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) जैसे मंचों पर दोनों देशों की संयुक्त गतिविधियों की भी सराहना की।

मोदी की यह नौ घंटे की रूस यात्रा रूसी कंपनियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध कर हल तलाशने को लेकर इस महीने की शुरुआत में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विजय गोखले की यात्रा के बाद हो रही है।

पुतिन के इस साल के अंत में भारत में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493