समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेसकोव के हवाले से बताया कि पुतिन एक ‘प्रोटोकॉल आवश्यकता’ के तहत ट्रंप को पदभार ग्रहण करने की बधाई देंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले हफ्तों में तो नहीं लेकिन आने वाले महीनों में दोनों नेताओं के बीच एक बैठक होने की संभावना है और इसकी विशिष्ट तारीख दोनों नेताओं की फोन पर होने वाली बातचीत के दौरान निश्चित की जा सकती है।
ट्रंप के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन पर पेसकोव ने कहा कि रूस अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखल का विरोध करता है। अमेरिका को खुद ही इस मुद्दे से निपटना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath