पुतिन 17 अक्टूबर को मिस्र के राष्ट्रपति सीसी से मिलेंगे

मॉस्को, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 17 अक्टूबर को सोच्चि में मिस्र के अपने समकक्ष अब्देल फतह अल सीसी से मुलाकात करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन और सीसी दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इस वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण संयुक्त समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

पुतिन 17 दिसंबर 2017 को मिस्र के दौरे पर गए थे, जहां उनके और सीसी के बीच परमाणु संयंत्र स्टेशन को लेकर अहम समझौता हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493