मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के दोस्त कमली की भूमिका निभा रहे अभिनेता विक्की कौशल को अपने शानदार अभिनय के लिए काफी सराहा जा रहाहै।
विक्की के अभिनय से उनके पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल खासे खुश और उत्साहित हैं।
शाम कौशल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “भगवान बेहद दयालु है। फिल्म ‘संजू’ में कमली के किरदार में विक्की कौशल को सभी से मिल रहें प्यार से बेहद खुश हूं। पुत्तर विक्की मुझे तुम पर नाज है। मैं अपनी भावना व्यक्त नहीं कर सकता। इसे संभव करने के लिए राजकुमार हिरानी जी आपका शुक्रिया।”
विक्की ने पापा के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कहा, “पापा कहते हैं..।”
dharmpath.com dharmpath