पुनेरी पल्टन का सहायक प्रायोजक बना टीवीएस टायर्स

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। टीवीएस टायर्स ने मंगलवार प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की टीम पुनेरी पल्टन का सहायक प्रायोजक बनने की घोषणा की।

पीकेएल के चौथे संस्करण में कंपनी को टीम के प्रायोजक के रूप में देखा जाएगा।

एक बयान में कहा गया, “एक रणनीतिक कदम के तौर पर टीवीएस टायर्स ने पीकेएल के साथ हाथ मिलाया है, जिससे कंपनी के ब्रांड का और पारंपरिक खेल का प्रसार हो।”

इस करार के तहत पुनेरी पल्टन की टीम के खिलाड़ियों की जर्सी पर टीवीएस टायर्स का लोगो नजर आएगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी का पीकेएल से जुड़ना इसके ब्रैंड अभियान ‘टोटली टिकाऊ’ का एक हिस्सा है, जिसके विज्ञापन में कपिल शर्मा को देखा जा रहा है।

कंपनी के निदेशक पी. विजयराघवन ने कहा कि वह पीकेएल के साथ अपनी साझेदारी को जारी रखकर और इसके साथ ही पारंपरिक खेल का समर्थन कर भी खुश हैं, जो सत्र दर सत्र एक नए रूप में नजर आता है।

पीकेएल का चौथा संस्करण 25 जून से शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493