पुरस्कार लौटाना, न लौटाना व्यक्ति की अपनी पसंद : सोहा

कोलकाता, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उन्होंने भारत में कथित असहिष्णुता के कारण उठे ‘पुरस्कार वापसी’ के मुद्दे पर अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टेगौर से बात की है। सोहा का मानना है कि पुरस्कार लौटाना या न लौटाना व्यक्ति की अपनी पसंद है।

अभिनेत्री ने यहां ब्लैंडर के प्राइड फैशन टूर में शामिल होने के दौरान यह बात कही।

सोहा ने कहा, “हमने इस बारे में चर्चा की और वह कुछ चीजों को लेकर काफी गुस्सैल हैं। मैं जानती हूं कि वह काफी मुखर रही हैं। मैं उनके नजरिए का सम्मान करती हूं।”

उन्होंने कहा, “जहां तक पुरस्कार रखने या वापस करने की बात है, तो यह लोगों की व्यक्तिगत पसंद है।”

शर्मिला टैगोर कह चुकी हैं कि लेखकों और कलाकारों पर हमला लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493