पुराने गीतों के रीमेक क्यों बन रहे हैं : सोफी

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री सोफी चौधरी मशहूर गीतों के रीमेक से नाखुश हैं और उनका कहना है कि इस चलन को रोकने की जरूरत है।

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री सोफी चौधरी मशहूर गीतों के रीमेक से नाखुश हैं और उनका कहना है कि इस चलन को रोकने की जरूरत है।

सोफी ने सोमवार को ट्वीट किया, “मैं यह कहना चाहती हूं कि लोकप्रिय हिंदी गीतों की रीमेकिंग बंद होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “10 से 12 वर्ष पहले हिट गीतों का दौर था, वह भी पॉप गीतों में। मुझे पता है! लेकिन हम हिंदी फिल्मों के लिए हिंदी फिल्मी गीतों का रीमेक क्यों कर रहे हैं? क्या शानदार संगीत के लिए मशहूर उद्योग की रचनात्मकता खत्म हो गई है?”

सोफी की यह पोस्ट ‘एक दो तीन’ के रीमेक की रिलीज के कुछ घंटों बाद आई। इसे फिल्म ‘बागी 2’ में अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस पर फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493