पुरुषों से 14 प्रतिशत कम वेतन पाती हैं महिला वैज्ञानिक

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ‘समान काम’ और ‘समान वेतन’ पर केंद्रित एक शोध से पता चला है कि महिला वैज्ञानिकों को समान कार्य करने के बावजूद पुरुष साथियों की तुलना में 14 प्रतिशत कम मेहनताना मिलता है।

वैज्ञानिक अध्ययन के लिए महिला छात्रों को प्रोत्साहित करने पर जोर देने वाले अध्ययन में 23 देशों के 9,692 वैज्ञानिकों के आंकड़ों को एकत्र किया गया था, जिससे पता चला कि अन्वेशषकों में महिलाओं की भागीदारी केवल 4.2 प्रतिशत ही है।

इटली की बोकोनी यूनिवर्सिटी की मायरियम मरियानी ने बताया, “अन्वेशषकों के तौर पर महिलाएं काफी पीछे हैं, और जो इस क्षेत्र में सफल हो जाती हैं, वे अपने पुरुष साथियों से कम वेतन ही प्राप्त करती हैं।”

यह भेदभाव महिलाओं के साथ पुरुषों के समान शोधकार्य करने के बाद भी किया जाता है।

मरियानी ने बताया कि आविष्कारशील नौकरियों में इस पक्षपात का एक कारण यह भी है कि महिलाओं को अपेक्षाकृत कम लाभ देने वाली कर्मी के तौर पर देखा जाता है।

इसके साथ ही बच्चों की जिम्मेदारी महिलाओं के करियर में महत्वपूर्ण रूप से नकारात्मक प्रभाव का कारण बनती है जिसकी वजह से माना जाता है वह इस क्षेत्र को जल्दी ही छोड़ सकती हैं।

अध्ययन बताता है कि महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कौशल और क्षमताओं से सपन्न होना चाहिए। शिक्षकों और नीति निमार्ताओं को छात्राओं को वैज्ञानिक अध्ययन में संलग्न करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

लेखक का सुझाव है कि सरकार को महिला कर्मचारियों के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र बनाने की जरूरत है।

यह शोध पत्रिका ‘मैनेजमेंट साइंस’ के आगामी अंक में प्रकाशित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493