पुर्तगाला ने स्पेन को हराकार जीता फुटसाल यूरो कप

जुबजाना (स्लोवेनिया), 11 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रुनो कोएल्हो के दो गोलों की बदौलत पुर्तगाल ने फुटसाल यूरो कप के फाइनल में स्पेन को 3-2 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के रिकार्दिन्हो ने शनिवार को हुए फाइनल मैच के शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही पहला गोल कर पुर्तगाल को बढ़त दिला दी।

इसके बाद, स्पेन की टीम जल्दी-जल्दी दो गोल कर मैच में 2-1 से आगे हो गई। स्पेन लगातार दूसरी बार यूरो कप पर कब्जा करने के करीब थी तभी पुर्तगाल के ब्रुनो कोएल्हो ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

कोएल्हो के गोल के कारण मैच अतिरिक्त समय में पहुंच गया, जहां कोएल्हो ने पेनाल्टी से मैच का अपना दूसरा गोल कर पहली बार पुर्तगाल को खिताबी जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493