पुर्तगाल : आग के चलते दमकलकर्मियों ने अन्य क्षेत्रों को खाली कराया

लिस्बन, 21 जून (आईएएनएस)। जंगलों में लगी आग फैलते जाने के चलते मंगलवार को मध्य पुर्तगाल के अन्य इलाकों को भी खाली कराया गया।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, पुर्तगाल की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि प्रेडोगाओ ग्रांडे क्षेत्र से करीब 40 किलोमीटर दूर गोइस सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है।

जंगलों में लगी आग से प्रभावित अन्य क्षेत्रों लीरा और कोइम्बरा में आग को काबू कर लिया गया है, लेकिन कोइम्बरा में जन्मे गृह प्रशासन मंत्री कोन्स्चटान्का अरबानो डी सूजा ने लोगों को अब भी ऐहतियात बरतने के लिए आगाह किया है।

उन्होंने कहा, “यह सब बहुत अस्थिर है, आग पर काबू पाया जा सकता है, लेकिन हवाएं स्थिति में बदलाव ला सकती हैं।”

कैडाफेज गांव के आग की चपेट में आने की आशंका के चलते ऐहतियात के तौर पर अधिकारियों ने रातों रात इसे खाली करा लिया, जहां करीब 200 लोग रहते हैं।

प्रेडोगाओ ग्रांडे में शनिवार को आग भड़कने के बाद से करीब 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्यादा घायल हुए हैं।

गोइस के पास आग की भयावह लपटों पर काबू पाने के लिए 712 दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन 43 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज हवाओं के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दमकलकर्मियों ने वाटर-डंपिंग प्लेन की मदद से आग पर 70 फीसदी काबू पा लिया है।

विश्लेषकों का मानना है कि एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लगी है।

इस आग को पुर्तगाल के इतिहास में जंगल में लगी सबसे भीषण आग माना जा रहा है। सोमवार को देश में आधिकारिक रूप से तीन दिवसीय शोक की घोषणा की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493