पुर्तगाल की जीत में रोनाल्डो की भूमिका अहम : पेपे

लिस्बन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 जीतने वाली पुर्तगाल की फुटबाल टीम के डिफेंडर पेपे ने कहा है कि यूरो खिताब दिलाने में रोनाल्डो की अहम भूमिका रही क्योंकि उन्होंने टीम को एक परिवार की तरह बांध के रखा।

एक पुर्तगाली समाचार पत्र को दिए गए साक्षात्कार में पेपे ने कहा, “रोनाल्डो नए खिलाड़ियों का बेहतरीन स्वागत करते हैं। साथ ही वह सबके साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं और इससे टीम में परिवार जैसा माहौल बनता है।”

पुर्तगाल ने पहली बार यूरोपीयन चैम्पियनशिप खिताब जीता है। उसे फाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया।

पेपे ने कहा कि वह क्वार्टर फाइनल में पोलैंड पर मिली जीत के बाद यह मानने लगे थे कि उनकी टीम यह खिताब जीत सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493