पुर्तगाल की नई समाजवादी सरकार ने शपथ ली

लिस्बन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल में समाजवादी पार्टी (पीएस) के नेता एंटोनियो कोस्टा के नेतृत्व में नई सरकार ने गुरुवार को शपथ ली। राष्ट्रपति एनिबल कोवाको सिल्वा ने नई सरकार को शपथ दिलवाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नई सरकार में 17 मंत्री और 41 राज्य सचिव शामिल हैं, जिसमें न्याय मंत्री फ्रांसिस्का वैन डुनेम पुर्तगाल के इतिहास में प्रथम अश्वेत महिला मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति कावाको सिल्वा ने कहा कि 1974 में कार्नेशन क्रांति के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के बाद यह 21वीं नई सरकार है और इसका गठन एक अभूतपूर्व समाधान का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि सरकार गठन के लिए वामपंथी धड़े, पुर्तगाली कम्युनिस्ट पार्टी और ग्रीन पार्टी के साथ पीएस के समझौते में कई मुद्दे हैं, जिन पर उन्हें अब भी संदेह हैं। हालांकि इन्हें दूर करने के लिए प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रोजगारों का सृजन, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है।

कोस्टा ने अपने भाषण में प्रतिबद्धता जताई कि उनकी सरकार कार्यशील रहेगी, क्योंकि यह समय कट्टरता का नहीं है। उन्होंने यूरोजोन और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रति पुर्तगाल की प्रतिबद्धताओं को लेकर सम्मान जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493