लंदन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के एक मछुआरे को राजधानी लिस्बन से लगभग 120 किलोमीटर दूर नजारे में एक जिंदा बम मिला है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह द्वितीय विश्वयुद्ध का बम है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस बम का वजन टीएनटी के 600 किलोग्राम के समान है। इस बम को सोमवार दोपहर पुर्तगाल के नौसेना के गोताखोरों ने समुद्र में सुरक्षित रूप से विस्फोटित किया।
इस बम को समुद्र तल से 25 मीटर नीचे और समुद्र तट से लगभग 1,000 मीटर की दूरी पर विस्फोटित किया गया।
बम को सुरक्षित रूप से विस्फोटित करने के लिए 300 परिधि के क्षेत्र को सील कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath