पुर्तगाल टीम में अब भी रोनाल्डो का सफर बाकी : कोच सांतोस

सोचि (रूस), 1 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप की खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम को मुख्य कोच फर्नादो सांतोस ने कहा कि उन्हें आशा है कि स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब भी राष्ट्रीय टीम में बने रहेंगे।

सांतोस का मानना है कि पुर्तगाल टीम में अब भी रोनाल्डो का सफर बाकी है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, उरुग्वे के खिलाफ शनिवार देर रात खेले गए मैच में 2-1 से मिली हार के कारण पुर्तगाल विश्व कप से बाहर हो गई है।

रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक कुल 154 मैच खेले हैं और इसमें 85 गोल किए हैं। पुर्तगाल को प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में भी रोनाल्डो की भूमिका अहम है।

सांतोस ने कहा, “निश्चित तौर हां। रोनाल्डो को अभी फुटबाल को बहुत कुछ देना है। सितंबर में टूर्नामेंट है। यूईएफए नेशनल लीग। हमें आशा है कि रोनाल्डो टीम के साथ शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय टीम में उनका सफर बाकी है। वह युवा खिलाड़ियों के विकास में मदद कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493