पुर्तगाल में वनाग्नि से सैकड़ों लोग घर छोड़ने पर मजबूर

लिस्बन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाल और मदेरा की जंगल में लगी आग के मंगलवार को तेजी से फैल जाने के कारण सैकड़ों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया की खबरों के हवाले से बताया कि जंगल की इस आग को बुझाने के लिए 940 से अधिक अग्निशमन दस्ते के कर्मचारी लगे हुए हैं।

मदेरा में अग्निशमन दस्ते के दो कर्मचारी घायल हुए हैं और सैकड़ों लोग अपना घर छोड़कर चले गए हैं।

प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार शाम कहा कि कि सरकार मदेरा के प्रभावित इलाकों में अग्निशमन बल भेज रही है।

फंचाल पाउलो काफोफो के मेयर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लोग बाबोसास और कुराल डोस रोमेरोस के इलाके छोड़ने को मजबूर हैं।

आग की वजह से होटल चौपाना हिल्स को भी खाली कराया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग फैलती जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493