पुर्तगाल : सरकारी खर्चो में कटौती के विरोध में प्रदर्शन

लिस्बन, 2 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाल सरकार के सरकारी खर्चो में कटौती की दिशा में उठाए गए कदमों के खिलाफ शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग पुर्तगाल की सड़कों पर उतर आए।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन करने वालों ने सरकार से सत्ता छोड़ने की मांग की। इस बीच फूल विक्रेताओं ने पुर्तगाल में 1974 में तानाशाही व्यवस्था को उखाड़ फेंकने वाले आंदोलन (कार्नेशन क्रांति) के प्रतीक स्वरूप कार्नेशन के फूलों बिक्री की।

प्रदर्शन में शामिल पेशे से व्यावसायिक प्रबंधक 58 वर्षीय जोस रॉड्रिग्ज ने कहा, “मैं यहां अपने वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। क्योंकि मैंने कार्नेशन क्रांति को जीया है और 41 साल बाद आज हम पहले की तुलना में कहीं अधिक बुरी अवस्था में हैं।”

मारिया लुसिंडा (80) के मुताबिक, “हम इस सरकार से सत्ता से हटने का आह्वान कर रहे हैं। ये हमारे देश को बर्बाद कर रहे हैं।”

सरकारी खर्चो में कटौती के कारण पुर्तगाल में पिछले कुछ वर्षो में सार्वजनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश में मार्च महीने में बेरोजगारी दर 13.5 प्रतिशत रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493