लिस्बन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पिजी की हैट्रिक की बदौलत बेनफिका ने पुर्तगाल फुटबाल लीग के नए सीजन के पहले मैच में विटोरिया गुइमारीस को 3-2 से हराया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में पुतग्राल ने पिजी ने 10वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा।
इसके कुछ मिनट बाद फाकुंदो फेरेरा ने पेनाल्टी से गोल करने का मौका गंवा दिया लेकिन पिजी ने अपना बेहतरीन खेल जारी रखा।
पिजी ने 30वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल किया और आठ मिनट बाद उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए बेनफिका को 3-0 की बढ़त दिला दी।
गुइमारीस के आंद्रे ने 76वें और गिलर्मो सेलिस ने 81वें मिनट में गोल दागे लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके।
dharmpath.com dharmpath