पुलकित ने छोड़ी ट्विटर की दुनिया

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। ट्विटर पर प्रशंसकों से मिले प्यार तथा समर्थन के लिए अभिनेता पुलकित सम्राट काफी आभारी हैं। हालांकि, उन्होंने अब इस सोशल साइट की इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

अभिनेता ने इसके पीछे उनकी छवि तथा निजी जीवन से जुड़ी खबरों का ट्विटर पर छाए रहने का कारण बताया।

ट्विटर पर पुलकित के उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा से अलग होने तथा उनके अभिनेत्री यामी गौतम के साथ संबंधों की खबरों को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही थीं।

अभिनेता ने अपने एक ट्वीट में कहा, “मैं चिंता नहीं करता। यह दुनिया बेवकूफों से भरी हुई है और हम उनका मनोरंजन करते हैं। जिस दिन हम उनका मनोरंजन करना बंद कर देंगे, हम मजबूत हो जाएंगे। नहीं तो, हम कमजोर हैं।”

‘फुकरे’ के अभिनेता ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, “अब कोई ट्वीट नहीं। मेरा काम पूरा हुआ। आपके समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया। यह आभासी दुनिया अच्छी है, लेकिन बेहतर नहीं।”

फिल्मकार दिव्या खोसला कुमार निर्देशित फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान पुलकित और यामी की नजदीकियों की खबरें काफी चर्चा में थी। इस जोड़ी को फिल्म ‘जुनूनियत’ में भी साथ देखा गया।

दोनों कलाकारों ने हालांकि, इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493