पुलकित ने यामी संग रहने की अफवाहें खारिज कीं

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता पुलकित सम्राट ने सह-अभिनेत्री यामी गौतम के साथ एक छत के नीचे रहने की अफवाहों का खंडन किया है।

पुलकित का नाम पहले भी कई बार यामी के साथ जोड़ा जा चुका है। उन्होंने यामी गौतम के साथ रहने का दावा करने वाली एक मीडिया रिपोर्ट को ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से खारिज किया।

पुलकित ने उस न्यूज क्लिप का लिंक भी साझा किया, जिसमें यह दावा किया गया था। उन्होंने लिखा, “यह झूठी खबर है।”

पुलकित व यामी हाल में ‘सनम रे’ फिल्म में साथ नजर आए थे।

पुलकित जल्द ही अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘जुनूनियत’ की शूटिंग खत्म करने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493