पुलकित, वरुण, मनजोत ने फ्रेंडशिप डे से पहले याद किए पुराने दिन

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ में अपने किरदारों- हन्नी, चूचा और लाली के नाम से लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह ने आगामी रविवार को फ्रेंडशिप डे से पहले अपनी यादें ताजा कीं।

हाल ही में फिल्म के एक हिस्से के तौर पर पेप्सी के ‘क्यों सूखे सूखे ही’ प्रचार अभियान में साथ नजर आए तीनों कलाकारों के बीच दोस्ती और मस्ती पर्दे पर व वास्तविक जीवन में, दोनों जगह दिखती हैं।

पुलकित ने एक बयान में कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि पर्दे पर मेरे दोस्त का किरदार निभाने वाले वास्तविक जीवन में मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम तीनों जब पहली बार सेट पर मिले थे, तो तुरंत ही एक-दूसरे से जुड़ गए थे। तब से हम लोग एक-दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

वरुण ने कहा, “दोस्ती के बिना जिंदगी ‘सूखा सूखा’ और ‘मस्ती’ के बिना दोस्ती भी अधूरी है। जब हम तीनों साथ होते हैं तो एक-दूसरे से मजाक करते रहते हैं।”

मनजोत ने कहा, “सच्ची दोस्ती तब होती है, जब आप परिवार की तरह होते हैं। पुलकित और वरुण सालों पहले मेरे हो चुके हैं। जब हम लोग साथ होते हैं तो समय पता ही नहीं चलता।”

फ्रेंडशिप डे हर वर्ष अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493