पुलिस अधिकारी की हत्या में ब्रिटिश व आस्ट्रेलियाई नागरिक गिरफ्तार

बाली , 20 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की पुलिस ने एक ब्रिटिश पुरुष एवं आस्ट्रेलियाई महिला को एक पुलिस अधिकारी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर यहां से गिरफ्तार किया है।

एफे न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड टेलर और सारा कॉनोर की गिरफ्तारी शुक्रवार को पुलिस अधिकारी वायान सुदर्सा की मौत के सिलसिले में की गई है। सिर और गर्दन पर गहरे घाव के साथ सुदर्सा का शव बुधवार को कुटा बीच पर पाया गया था।

बताया जाता है कि कॉनोर का हैंड बैग, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड उसके शव के पास से बरामद हुआ है। घटनास्थल से बरामद बीयर की टूटी हुई बोतल को हत्या के लिए इस्तेमाल किया जाना माना जा रहा है।

टेलर और कोनोर को शनिवार को पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन पुलिस को अभी यह बताना है कि दोनों संदिग्ध हैं या नहीं।

यदि हत्या का दोषी पाया जाता है तो दोनों को अधिकतम 15-15 वर्ष की सजा हो सकती है।

पुलिस ने कहा कि दोनों ने हत्या के समय बीच पर होने की पुष्टि की है, लेकिन अपराध में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

कोनोर के परिवार वालों का कहना है कि वह टेलर से मिलने के लिए छुट्टियों में बाली गई थी। कोनोर ब्रिटेन में जन्मी डीजे हैं। वह हाल के दिनों तक बारोन बे में रहती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493