पुलिस थ्रिलर में नजर आएंगे डेंजल वॉशिंगटन

लॉस एंजलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार डेंजल वॉशिंगटन का नाम एक पुलिस थ्रिलर में प्रमुख भूमिका के लिए चर्चा में है। फिल्म का नाम ‘लिटिल थिंग्स’ है।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ब्लाइंड साइड’ व ‘द हाइवेमैन’ के निर्देशक जॉन ली हैनकॉक फिल्म की कहानी लिखेंगे। वे फिल्म का निर्देशन भी करना चाहते हैं हालांकि इसको लेकर अभी किसी प्रकार के समझौते का खुलासा नहीं हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि वॉशिंगटन अपनी अगली फिल्म के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहे थे, जिसमें सोनी पिक्चर की ‘जर्नल ऑफ जॉर्डन’ का निर्देशन भी शामिल हैं। माइकल बी. जॉर्डन भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं।

आखिरकार, हैनकॉक के साथ एक हालिया बैठक के बाद वॉशिंगटन ने ‘लिटिल थिंग्स’ को अपनी अगली फिल्म के तौर पर चुन लिया।

वॉशिंगटन हाल ही में अपने पहले सीक्वल ‘द इक्वलाइजर 2’ में दिखाई दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493