पुलिस ने पीएसजी खिलाड़ी अवुरियर को रिहा किया

पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। पेरिस की पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार फ्रेंच लीग क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी सर्गेई अवुरियर को रिहा कर दिया है।

आइवरी कोस्ट के इस खिलाड़ी को रविवार देर रात एक नाइट क्लब के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।

अवुरियर की एंटी क्राइम ब्रिगेड के सदस्यों से मारपीट हुई थी। घटना के कारणों के सही पता नहीं चल सका है।

फ्रांस इंफो रेडियो के मुताबिक अवुरियर ने ब्रिगेड के सदस्य द्वारा उनकी कार रोके जाने का विरोध किया था और उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493