मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिचा चड्ढा अपनी फिल्म ‘कैबरे’ में अपनी लुक के लिए फिल्म की निर्माता पूजा भट्ट से मिली तारीफ से फूली नहीं समा रहीं।
रिचा ने कहा, “बेहद खुश हूं कि मैं पूजा की अपेक्षाओं पर खरा उतरी। उन्होंने ही इस किरदार के लिए मुझे चुना था और यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार है। एक निर्माता से प्रशंसा मिलना जो खुद भी एक अभिनेत्री रह चुकी हैं, बड़ी बात है। तारीफ से मुझे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।”
पूजा ने रिचा की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर लिखा था, “रिचा चड्ढा ‘कैबरे’ के लिए सबसे उपयुक्त हैं क्योंकि वे मन, शरीर और उत्साह हर मामले में आकर्षक हैं।”
कैबरे नृत्य की शैली पर बनी फिल्म ‘कैबरे’ में अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करने के लिए रिचा इसे लंबे समय से सीख रही हैं। फिल्म में रिचा का किरदार छोटे शहर की कैबरे नर्तकी का है जिसके बड़े सपने हैं।
रिचा फिल्म में अपने पहले गाने की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath