पूजा चोपड़ा के मुताबिक करीना सबसे ज्यादा स्टाइलिश

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व ब्यूटी क्वीन पूजा चोपड़ा को करीना कपूर बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों में सबसे अधिक स्टाइलिश लगती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सुंदरता, ग्लैमर और स्टाइल के लिए करीना का अनुसरण करती हैं।

एक समारोह में सोमवार को उन्होंने कहा, “करीना कपूर सचमुच बहुत ही स्टाइलिश हैं। वह ग्लैमर, सौम्यता और सुंदरता का मिला-जुला रूप हैं और वह बहुत सुंदर हैं। वह सभी परिधानों को बहुत ही बेहतर तरीके से धारण करती हैं और मुझे उनका भारतीय परिधानों को पहनने का तरीका बहुत पसंद है।”

उन्होंने कहा, “मैं करीना कपूर का अनुसरण करती हूं।”

इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इससे पहले वह ‘कमांडो’ में भी नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493