पूजा ने ‘हमारी अधूरी कहानी’ की तारीफ की

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने मोहित सूरी निर्देशित ‘हमारी अधूरी कहानी’ फिल्म का असंपादित संस्करण देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा है कि मोहित सूरी का ‘जैकपॉट’ लग गया है।

पूजा ने ट्विटर पर लिखा, “हमें ‘हमारी अधूरी कहानी’ का असंपादित रूप देखने का सौभाग्य मिला। इसने मुझे रुला दिया। इस नायाब हीरे के लिए आपका शुक्रिया मोहित सूरी (निर्देशक) और महेश भट्ट।”

उन्होंने लिखा, “मोहित व महेश भट्ट को प्यार। आपकी फिल्म विशेषकर इसका मुख्य गीत अपने दिमाग से नहीं निकाल सकती। आपका दोबारा जैकपॉट लग गया।”

फिल्मकार करण जौहर को भी फिल्म का ट्रेलर जबर्दस्त लगा।

करण ने एक ट्वीट में लिखा था, “मोहित सूरी की फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ के दमदार और सम्मोहित करने वाले ट्रेलर देखे। जज्बातों या भावनाओं पर उनकी कमाल की पकड़ है। जल्द रिलीज होगी।”

दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने पूर्व में कहा था कि यह फिल्म संभवत: मोहित के करियर की सर्वश्रेष्ठ निर्देशित फिल्म होगी।

फिल्म में विद्या बालन, राजकुमार राव और ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493