पूजा बत्रा एक्शन फिल्मों के लिए उत्साहित

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री पूजा बत्रा ने कहा कि वह मिश्रित मार्शल आर्ट सीख रही हैं और एक्शन फिल्मों के लिए उत्साहित हैं।

पूजा ने यहां फिल्म ‘7 ऑवर्स टू गो’ की स्क्रीनिंग पर कहा, “मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं, क्योंकि मैं मिश्रित मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही हूं। इसलिए मूल रूप से मैं एक्शन फिल्मों की ओर देख रही हूं।”

‘विरासत’ और ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली पूजा 2000 के बाद से सुर्खियों से दूर हैं।

फिल्म उद्योग में अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं ‘वन अंडर द सन’ नामक हॉलीवुड फिल्म में हूं। इसका प्रीमियर कान्स में हुआ। इस वजह से आप मुझे काम दे पाए। लेकिन पिछले साल मैंने ‘एबीसीडी 2’ की और इस साल मैंने पंजाबी फिल्म ‘किलर पंजाबी’ की है।”

यह पूछे जाने पर कि वह बॉलीवुड में कब अपनी पूरी भूमिका में लौटेगी? इस पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। जब मुझे अच्छा किरदार मिलेगा तो निश्चित रूप से मैं वापस लौटूंगी।”

पूजा को 2006 में हिंदी फिल्म ‘ताज महल’ में उनके पूर्ण अवतार में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493