पूजा बेदी को पौराणिक धारावाहिकों के प्रस्ताव मिले

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नच बलिये’ जैसे धारावाहिकों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री पूजा भट्ट ने बताया कि उन्हें खासतौर पर टेलीविजन से पौराणिक धारावाहिकों के प्रस्ताव मिले।

पूजा ने बताया, “मैंने टॉप रियलिटी शो किए हैं। मुझे कई टेलीविजन धरावाहिकों के प्रस्ताव मिले और गजब की बात है कि वे सभी पौराणिक धारावाहिक थे। उनमें से कोई भी दिलचस्प या बजट में नहीं था, जिसे मैं स्वीकार कर सकूं।”

इन दिनों की व्यस्तता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं चिकित्सा रूपरेखा, वैकल्पिक चिकित्सा, विज्ञान, भौतिकी और बहुत से अनुसंधान में सक्रिय थी। मैंने कई डिप्लोमा कोर्स किए हैं।”

उन्होंने बताया, “मैं हमेशा सोचती हूं कि मैं खुश कैसे रहूं? मेरी मां की मौत, भाई की आत्महत्या, तलाक के बाद तनाव शुरू हो गया, डैड के साथ समस्याएं। अकेले बच्चे संभालने का दवाब, रिश्ता टूटने के बावजूद, मेरा मानना है कि जो कुछ मेरे साथ हुआ, ऐसा कभी आपके साथ न हो। लेकिन आपकी प्रतिक्रिया सच्चाई को आकार देती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493