पूनम का जोड़ीदार बनने को 25 हजार से ज्यादा इच्छुक

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता सुरेश नकुम का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘हेलन’ में अभिनेत्री पूनम पांडेय का जोड़ीदार ढूंढने के लिए ‘कौन बनेगा पूनम का हीरो’ नाम से रखी गई प्रतियोगिता ने 25,000 से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया।

नकुम ने आईएएनएस को बताया, “कौन बनेगा पूनम का हीरो’ प्रतियोगिता को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह फिल्म की टीम के लिए सुखद अहसास से कम नहीं है। यहां तक कि मैंने शूटिंग शुरू होने से पूर्व किसी बॉलीवुड फिल्म को लेकर भी इस तरह की प्रतिक्रिया कभी नहीं देखी।”

उन्होंने कहा कि पूनम का जोड़ीदार बनने की कोशिश करने के क्रम में उनके 25,000 से अधिक फॉलोअर्स ने अपनी वाीडियो एवं ऑडियो क्लिप अपलोड की।

‘हेलन’ को वर्ल्ड नेटवर्क बैनर के तले नकुम एवं विपिन मेढ़ेकर बना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493