पूरा दोष मेरे सिर ही क्यों मढ़ना चाहिए : कीकू

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का मजाक उड़ा उनके अनुयायियों की भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कॉमेडियन कीकू शारदा का कहना है कि इस पूरे प्रकरण का दोष उन पर मढ़ना गलत है।

कीकू ने समाचार चैनल ‘सीएनएन आईबीएन’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “यह एक डांस प्रस्तुति थी। हमारा एक कोरियोग्राफर था। हमें अगर मालूम होता कि इससे भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, तो इससे बचा जा सकता था। शायद मेरी समझ कम थी। मुझे नहीं पता था कि यह मामला इतना तूल पकड़ लेगा..पूरा दोष मेरे सिर ही क्यों आना चाहिए?”

कीकू के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का मजाक उड़ाया है। हरियाणा पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। हरियाणा के कैथल नगर की एक अदालत ने बुधवार को मुंबई में गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कैथल की अदालत ने बुधवार शाम एक लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया।

उन्हें हालांकि इसी मामले में हरियाणा की पुलिस ने फतेहाबाद जिले (हिसार के करीब) से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें गुरुवार को फतेहाबाद की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493