पूरी दुनिया भारत के प्रति आकर्षित : मोदी

दोहा, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि दुनिया भर में भारत की छवि निखरने के साथ पूरी दुनिया भारत के प्रति आकर्षित है।

दोहा, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि दुनिया भर में भारत की छवि निखरने के साथ पूरी दुनिया भारत के प्रति आकर्षित है।

मोदी यहां दो दिवसीय कतर दौरे के समापन के पहले भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “आज पूरी दुनिया भारत के प्रति आकर्षित है, भारत के बारे में जानने को इच्छुक है।”

मोदी ने कहा, “यहां तक कि आप भी महसूस कर रहे होंगे कि भारत में बदलाव हो रहा है। भारत की छवि दुनिया भर में निखरी है। ” वहां जुटी भीड़ ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रही थी।

मोदी ने कहा कि जो लोग कतर में रह रहे हैं वे एक मिनट के लिए भी भारत से अलग नहीं हैं। वे कतर की धरती से पर भारत को फिर से जी रहे हैं।

कतर में करीब 6 लाख 30 हजार भारतीय हैं जो इस खाड़ी के देश में नौकरी करने वाला सबसे बड़ा प्रवासी समूह है।

मोदी ने कहा कि भारत में बदलाव नरेंद्र मोदी की वजह से नहीं हुआ है बल्कि यह बदलाव 1.25 अरब आबादी की वजह से हुआ है।

वैश्विक एजेंसियां इस बात से सहमत हैं कि भारत एक सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है। हमारा विकास दर ऊंचा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस समय विश्व अर्थव्यवस्था का भी अच्छा प्रदर्शन नहीं है।

उन्होंने कहा, “वैश्विक क्रय शक्ति घटी है और इसका हमारे निर्यात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके बावजूद हमने यह ऊंची विकास दर हासिल की है।”

भारत ने लगातार दो साल सूखे का सामना किया है, इसके बावजूद 7.9 फीसदी का विकास दर सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार लंबे समय से परेशानी का कारण रहा है हम इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमने भ्रष्टाचार के मुकाबले, राजस्व अनुशासन को बनाए रखने और आर्थिक सुधारों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

प्रधानमंत्री ने यह कहकर अपना भाषण समाप्त किया, “जब दूसरे देशों के नेता भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों का बखान करते हैं तो मेरे कान गर्व और खुशी से भर जाते हैं।”

मोदी अफगानिस्तान से यहां शनिवार को दोपहर बाद पहुंचे थे। यहां आने के तुरंत बाद उन्होंने भारतीय कामगारों के स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493