संयुक्त राष्ट्र, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मानवतावादी मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट-खोरासान के बीच गहन लड़ाई को लेकर चिंता व्यक्त की है।
इस लड़ाई ने एक नए विस्थापन को शुरू कर दिया है। विश्व संगठन ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने स्थानीय सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि हाल ही में 2,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। पांच दिन पहले नंगरहर प्रांत में लड़ाई शुरू होने के कारण 5000 लोगों को विस्थापन की मार झेलनी पड़ी थी।
हक ने कहा कि वर्तमान में एम्बुलेंस को आपात स्थिति पर रखा गया हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुल 2,000 मरीजों तक पहुंच बनाने के लिए अतिरिक्त आपूर्ति भेज दी है।
ओसीएचए ने कहा कि जहां तक पहुंच की अनुमति होगी वह मानवतावादी सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।
dharmpath.com dharmpath