कीव, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) ने कहा है कि पूर्वी यूक्रेन में जारी संघर्ष के कारण वहां एक मानवीय संकट का खतरा पैदा हो गया है।
कीव, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) ने कहा है कि पूर्वी यूक्रेन में जारी संघर्ष के कारण वहां एक मानवीय संकट का खतरा पैदा हो गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओएससीई के एक प्रवक्ता माइकल बोकिर्कीव ने शुक्रवार को कहा, “पूर्वी यूक्रेन में हमारी आंखों के सामने एक मानवीय आपदा आती दिख रही है।”
अधिकारी ने कहा कि लुहांस्क और दोनेत्स्क क्षेत्रों में संघर्ष के कारण चिकित्सा अधोसंरचना नष्ट हो जाने के कारण उन क्षेत्रों में निवास कर रहे कई लोगों को दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें उचित स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
अधिकारी ने कहा कि हिंसा के कारण कई युवा और बच्चे, खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले, स्कूल और किंडरगार्डन नहीं जा पा रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा, “क्षेत्र के कई सारे बच्चे सदमे में हैं। उनके खेलने और पढ़ाई के कोई बंदोबस्त नहीं हैं।”
पिछले वर्ष से जारी घातक संघर्ष के कारण पूर्वी यूक्रेन में अधिकांश अधोसंरचनाएं, जिसमें शैक्षणिक और स्वास्थ्य देखभाल केंद्र शामिल हैं, या तो नष्ट हो चुकी हैं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस संघर्ष में 6,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath