पूर्वी यूक्रेन संघर्ष में अबतक 5800 मौतें : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष के दौरान 19 फरवरी तक 5,693 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14,595 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वयन कार्यालय (ओसीएचए) ने अपनी हाल ही में जारी एक रपट में यह जानकारी दी।

रपट के मुताबिक, कुल 63 बच्चों की हत्या कर दी गई और 169 अन्य लोग घायल हो गए हैं। रपट में कहा गया है कि देश में 10 लाख से भी अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।

ओसीएचए ने कहा कि 15 फरवरी को कीव और स्वतंत्रता की मांग कर रहे विद्रोहियों के बीच हुए संघर्षविराम समझौते से पूर्वी यूक्रेन के अधिकांश भागों में संघर्षो में कमी आई है। यद्यपि देबाल्टसेवो और अन्य शहरों में संघर्ष अभी भी जारी है। देबाल्टसेवो में कितने नागरिक हताहत हुए हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

संयुक्त राष्ट्र को मंगलवार को कीव में एक संशोधित मानवतावीय योजना (एचआरपी) पेश करनी है। इस एचपीआर में मानवीय अभियानों के लिए 31.6 करोड़ डॉलर की राशि की आवश्यकता का उल्लेख किया गया है।

19 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र के अंतर-एजेंसी रक्षा दल ने दोनेत्स्क में 62 मीट्रिक टन मानवीय सहायता पहुंचाई थी। इसमें गर्म कपड़े, कंबल, गाढ़ा दूध पाउडर, पीने का पानी और चिकित्सा आपूर्तियां सहित कई आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493