दोनों देश रूस के विशाल सुदूर पूर्व इलाके में बुनियादी तौर पर कृषि क्षेत्र में सहयोग और तेल व गैस के असीम संभावनाओं के परिप्रेक्ष्य में संयुक्त रूप से काम कर अपने रिश्तों को और मजबूत कर सकते हैं। दोनों पक्षों के लिए यह एक उपयुक्त अवसर है।
सुदूर पूर्व में चीन-रूस सीमा की लंबाई 4,000 किलोमीटर से अधिक के दायरे में फैली हुई है। रूसी विशेषज्ञों का मानना है कि अपनी अनुकूल भौगोलिक स्थिति के कारण यह इलाका विभिन्न क्षेत्रों में विकास और घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा दे सकता है।
dharmpath.com dharmpath