नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दूरसंचार उपकरणों के स्वदेशी निर्माता विहान नेटवर्क्स लिमिटेड ने अरुणाचल प्रदेश एवं असम के दूर-दराज के इलाकों में 4000 से ज्यादा गांवों को कनेक्टिविटी मुहैया करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का 1648 करोड़ रुपये का टेलीकॉम अवसंरचना परियोजना हासिल की है।
कंपनी की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, यह परियोजना पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 5336.18 करोड़ रुपये के व्यापक दूरसंचार विकास योजना का एक भाग है, जिसमें आठ राज्य शामिल हैं, जिसे सितम्बर 2014 में केन्द्रीय कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दी गई थी। परियोजना अपने 6,673 टॉवर्स के माध्यम से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े 8,621 गांवों तक मोबाइल कवरेज उपलब्ध कराएगी, जो अब तक कनेक्टिविटी से वंचित हैं।
वीएनएल के चेयरमैन राजीव मेहरोत्रा ने कहा, “परियोजना के माध्यम से हमें 10 राज्यों के वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम सौंपा गया है। आज इस परियोजना के माध्यम से हम भारत सरकार के ²ष्टिकोण मेक इन इण्डिया एवं स्वदेशीकरण को प्रोत्साहित करने जा रहे हैं, जो समय की मांग है। हमें उम्मीद है कि इस परियोजना को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद उत्तर-पूर्वी राज्य देश के अन्य हिस्सों के साथ भली प्रकार से कनेक्टेड होंगे।”
परियोजना के पहले चरण में बीएसएनएल के द्वारा असम के दो जिलों और अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों एवं दूरदराज के 4118 गांवों को कवर करने के लिए 2817 साईट्स इन्सटॉल की जाएंगी। इस मामले में सबसे कम बोलीदाता विहान नेटवर्क्स अरुणाचल प्रदेश में 1893 मोबाइल टॉवर्स इन्सटॉल करेगा।
dharmpath.com dharmpath