पूर्वोत्तर चीन के हार्बिन और रूस के चीता के बीच सीधी उड़ान

यह हवाई सेवा रूस के युरल एयरलाइंस की एयरबस ए320 द्वारा प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।

यह विमान हार्बिन से सुबह 11.55 बजे प्रस्थान करेगा और अपराह्न 1.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचेगा। वहीं वापसी उड़ान चीता से शाम चार बजे उड़ान भरेगा और शाम 5.55 बजे (स्थानीय समयानुसार) हार्बिन पहुंचेगा।

अब तक, रूस के साथ उत्तरी चीन में व्यापार केंद्र हार्बिन सिटी रूस के मॉस्को, खाबरोव्स्क तथा व्यादिवोस्तोक सहित 10 शहरों से विमान सेवा से जुड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493