ईटानगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में नार्थईस्ट इंडिया फैशन वीक (एनईआईएफडबल्यू) का दूसरा संस्करण होने वाला है, जिसमें हाथों से बुने हुए प्राकृतिक रंग, कोणीय डिजाइन और पूर्वोत्तर जनजाति को दिखाती सुंदर फूलों के चित्रों से सजे कपड़े आकर्षण का केंद्र होंगे।
ईटानगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में नार्थईस्ट इंडिया फैशन वीक (एनईआईएफडबल्यू) का दूसरा संस्करण होने वाला है, जिसमें हाथों से बुने हुए प्राकृतिक रंग, कोणीय डिजाइन और पूर्वोत्तर जनजाति को दिखाती सुंदर फूलों के चित्रों से सजे कपड़े आकर्षण का केंद्र होंगे।
कुल 22 रैंप शो में शामिल होने वालों को शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय फैशनवीक में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर की मैती, असम की डिंबेश्वरी खेरकाटरी आदि बुनकरों की रचनाएं देखने को मिलेंगी। साथ ही इसमें लालताबीकि चांगथु (मिजोरम), ओंटीगोंग किचु (नागालैंड) और रुपट डबल्यू. लिनरा(मेघालय)और कई अन्य बड़े फैशन डिजाइनर भी शामिल होंगे।
अरुणाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली डिजाइनर याना नगोबा चापकू इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
चापकू ने आईएएनएस से कहा, “मैं उन डिजाइनरों में से हूं जो पूर्वोत्तर राज्यों के सारे बुनकरों के साथ काम करती है। सिर्फ कुछ ही बुनकर हैं जो सक्रिय हैं इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मेघालय, मिजोरम और दूसरे उत्तरपूर्वी राज्यों के बुनकरों से भी हमने इस मामले में मुलाकात की।”
बुनकरों को अपनी रचनाओं का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करने के अलावा एनईएफडब्ल्यू की ओर से उन्हें उसी स्थान पर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र में प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी।
अपने डिजाइन्स लंदन फैशन वीक में प्रदर्शित कर चुकी चापकू कहती है, “सामान्यतौर पर भारत में आयोजित होने वाले फैशन वीक में पश्चिमी प्रभाव देखने को मिलता है जबकि दूसरी ओर एनईआईएफडब्ल्यू में सिर्फ पूर्वोत्तर जनजाति के कपड़े देखने को मिलते हैं।”
उन्होंने बताया कि मॉडल्स भी पूर्वोत्तर की होंगी जो उन कपड़ों को सही तरीके से पेश कर सकें। इस फैशनवीक में 40 प्रतिभागियों में से असम के ‘लाइफ ऑफ पाई’ के अभिनेता आदिल हुसैन शो स्टॉपर बनने वालों में से एक होंगे। वह एनईआईएफडब्ल्यू के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल के पूर्व प्रतियोगी नागालैंड के रहने वाले ओपांग जमीर इस शो को कोरियोग्राफ करने के साथ ही शो स्टॉपर भी बनेंगे।
उन्होंने बताया, “अरुणाचल प्रदेश सरकार इसमें सहयोग कर रही है और मुख्यमंत्री पेमा खांडू उनके काम से खुश हैं। वह टिकट की बुकिंग और बुनकरों को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की मृत्यु के कारण फैशनवीक को स्थगित नहीं कर सकती है और उन्हें उम्मीद है कि उनके पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मा भी उनके इस अच्छे काम को देखकर खुश होगी।”
dharmpath.com dharmpath