पूर्व अपराधी निगेल की ‘लव जिहाद’ से बॉलीवुड में एंट्री

कोलकाता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व अपराधी निगेल अक्कारा ‘लव जिहाद’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। वह कहते हैं कि लगातार बदलते मौसम के चलते खूबसूरत कश्मीर में फिल्म की शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण था।

निगेल ने पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा, “एक दिन बारिश दूसरे दिन धूप रहती है। इस स्थिति में शूटिंग करना कठिन है। पहाड़ी ढलानें बहुत फिसलन भरी थीं। मैं पिछले शूटिंग शेड्यूल में तीन दफा गिरा।”

निगेल नौ साल के कारावास के बाद 2009 में कोलकाता की प्रेसीडेंसी कारागार से रिहा हुए। उन्हें बांग्ला फिल्म ‘मुक्तोधरा’ (2012) से पहचान मिली।

मुकेश मिश्रा की ‘लव जिहाद’ का काफी हिस्सा जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह में फिल्माया गया है। इसमें सरफराज अहमद, केशव अरोड़ा, अर्जुनम मोघल और देबोलिना बिश्वास भी हैं।

निगेल को फिल्म की टीम ‘बेहद पेशेवर’ लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493